गणितीय सूत्र संख्या पद्धति (Number System) एक ऐसी पद्धति, जिसमें विभिन्न प्रकार की संख्याओ एवं उनके मध्य सम्बन्धों व नियमों का क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है, संख्या पद्धति कहलाती है| (i) प्राकृतिक संख्याएँ (Natural Numbers):- वे संख्याएँ जो गणना करने में प्रयुक्त की जाती है, प्राकृतिक संख्याएँ कहलाती है| जैसे- N={1,2,3,4,........} (ii) पूर्ण संख्याएँ (Whole Numbers):- यदि प्राकृतिक संख्याओं के साथ शून्य को भी सम्मिलित कर लिया जाये, तो वे संख्याएँ पूर्ण संख्याएँ कहलाती है| जैसे- w = {0,1,2,3,........} (iii) पूर्णांक (Integars) सभी पूर्ण संख्याएँ तथा ऋणात्मक संख्याएँ पूर्णांक कहलाती है| जैसे- I = { .....-3, -2, -1 ,0 , 1, 2, 3 } (iv) धन पूर्णांक (Positive Integars) सभी प्राकृतिक संख्याएँ धन पूर्णांक कहलाती है| जैसे- I=+{1,2,3,4,........} ...
Comments
Post a Comment